Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsVoter List Special Revision Begins in Siddharthnagar Political Parties Mobilize
शुरू हुआ एसआईआर, सियासी दलों ने कसी कमर

शुरू हुआ एसआईआर, सियासी दलों ने कसी कमर

संक्षेप: Siddhart-nagar News - 04 एसआईडीडी 21: कन्हैया पासवान ते डीएम डीएम शिवशरणप्पा जीएन शुरू हुआ एसआईआर, सियासी दलों ने कसी कमर : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण में लगाए गए

Wed, 5 Nov 2025 02:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम मंगलवार से पूरे जिले में शुरू हो गया है। बीएलओ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगाए गए हैं। वह घर-घर पहुंच कर मतदाताओं में गणना प्रपत्र बांटने का काम शुरू कर दिए है। भरने के बाद उसे जमा भी करेंगे। उधर सियासी दलों ने भी एक भी वोट छूटने न पाए या फर्जी नाम न जुड़े इसको लेकर सक्रिय हो गए हैं। सियासी दलों ने नजर बनाए रखने के लिए बूथ लेबल एजेंटों की तैनाती कर रखी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में भी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार से सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। घर-घर पहुंच कर मतदाताओं में गणना प्रपत्र बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। गणना प्रपत्र पर मतदाता का नाम, एपिक नंबर, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा व राज्य का नाम पहले से ही अंकित है। फोटो भी अंकित है। बाकी जो कालम है उसे भर कर बीएलओ जमा कराएंगे। एक भी मतदाता जिसका नाम पहले से मतदाता सूची में किसी कारण से नहीं है या फिर 18 साल की उम्र पूरी कर लिया उसके नामों को जोड़ा जाएगा। मृतकों का नाम काटा जाएगा। सियासी दल इसे लेकर सक्रिय हैं। उन लोगों ने कहीं कुछ गलत न होने पाए इसके लिए सभी बूथों पर अपने-अपने बूथ लेबल एजेंट बना रखें हैं जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि छूटे व मतदाता बनने की उम्र पूरी करने वालों का नाम जोड़वाएं। फर्जी नामों की कोई भी सियासी दल इंट्री न कराने पाए। ---------- बोले सियासी दल पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। उन्हें बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले दो-तीन दिन में प्रशिक्षण का काम पूरा हो जाएगा। पार्टी की मंशा साफ है कि एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहने पाए। जिनके नाम छूटे हैं उन्हें जुड़वाने का काम किया जाएगा। कन्हैया पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा -------- एसआईआर को लेकर पहले से ही पार्टी तैयार है। सही नाम मतदाता सूची में हों और गलत की इंट्री बिल्कुल न हो यह प्रयास किया जा रहा है। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सूची बन कर तैयार है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि एक-एक घर जाएं और जिनका नाम नहीं है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। लालजी यादव, जिलाध्यक्ष सपा ------- एसआईआर के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता सक्रिय हैं। बूथ लेबल एजेंटों की बूथों पर तैनाती की गई है। उनका काम है कि अपने बूथ के सभी मतदाताओं का नाम शामिल कराएं। बोगस वोटों को मतदाता सूची से हटवाएं। सही लिस्ट बनने पर चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा। काजी सुहेल अहमद, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ------- एसआईआर को लेकिन बसपा सुप्रीमो मीटिंग कर चुकी हैं। हाईकमान के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पर नजर रखी जा रही है। पार्टी की ओर से बूथ से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को लगाया गया है जिससे एक भी वोट छूटने न पाए। सबको मतदान का अधिकार प्राप्त हो कोई वंचित न रहने पाए। भरतलाल निषाद, जिलाध्यक्ष बसपा --------- डीएम ने एसआईआर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लेने जय किसान इंटर कालेज सनई पहुंचे। उन्होंने तहसील नौगढ़ में मतदाता पंजीकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधितों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि एसआईआर मंगलवार से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा। बीएलओ घर-घर जाएंगे। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची में मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) उपलब्ध कराएंगे। बीएलओ गणना प्रपत्र की दो प्रतियों मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे और फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी करेंगे। बीएलओ मतदाताओं द्वारा भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करेंगे व पावती देंगे। डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भर कर एवं उस पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं। मतदाता, गणना प्रपत्र की दोनों प्रतियों को भरें व हस्ताक्षर करें। मतदाता, गणना प्रपत्र में अपना नवीनतम फोटो लगाएं। मतदाता, फॉर्म बीएलओ को वापस दें और प्राप्ति रसीद ज़रूर लें। मतदाता पोर्टल से भी अपना गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 या 1800-180-1950 पर कॉल की जा सकती है। ------ एसआईआर कार्यक्रम की तारीखें : गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन चार नवंबर से से चार दिसंबर तक : निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन नौ दिसंबर : दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि नौ दिसंबर से आठ जनवरी 2026 : नोटिस, सुनवाई एवं सत्यापन/ निस्तारण की अवधि नौ दिसंबर से 31 जनवरी 2026 : निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 ...............