Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsVoter List Accuracy in Siddharthnagar Under Scrutiny After Special Review Campaign
जिले में मैपिंग से बाहर रह गए 2.32 लाख वोटर

जिले में मैपिंग से बाहर रह गए 2.32 लाख वोटर

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - एसआईआर अभियान की जमीनी हकीकत उजागर क्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने का दावा किया गया था लेकिन अभियान समाप्त होने के बाद सामने आ

Dec 27, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने का दावा किया गया था लेकिन अभियान समाप्त होने के बाद सामने आए आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक कुल 2.32 लाख मतदाता मैपिंग से बाहर रह गए जिससे मतदाता सूची की शुद्धता और अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। अभियान के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वर्तमान मतदाता सूची के साथ-साथ वर्ष 2003 की पुरानी सूची में भी दर्ज पाए गए। यह स्थिति मतदाता डेटा के अद्यतन न होने और वर्षों से लंबित विसंगतियों को दर्शाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसआईआर अभियान के तहत किए गए सत्यापन में 77664 मृतक मतदाता चिह्नित किए गए, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची से हटाए नहीं जा सके थे। इसके अलावा 104768 मतदाता ऐसे पाए गए जो अपने पते से स्थानांतरित हो चुके हैं, लेकिन उनका नाम पुरानी जगह की मतदाता सूची में दर्ज है। चुनाव से पहले मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में मतदाताओं का मैपिंग से बाहर रह जाना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन विसंगतियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर पड़ सकता है। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार मैपिंग से बाहर रह गए मतदाताओं की सूची तैयार कर पुनः सत्यापन और विशेष सुधार अभियान चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से भी अभियान की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है ......... विस क्षेत्र कुल वोटर मृतक अनुपस्थित मैपिंग से वंचित शोहरतगढ़ 360231 13817 14073 42238 कपिलवस्तु 457640 14159 30532 68849 बांसी 389912 22249 20843 31162 इटवा 340499 11828 16404 50190 डुमरियागंज 413590 15611 22916 40019 ............ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत करने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती गई। निर्धारित समय के भीतर डेटा फीडिंग कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिए गए थे। अब ड्राफ्ट सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्धारित तिथि में दावा या आपत्ति के मामले को निस्तारित करने की कार्रवाई गतिमान की जाएगी। - गौरव श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी