Siddhart Nagar News: छात्र-छात्राओं को दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart Nagar News: 12 एसआईडीडी 29: शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते तहसील शोहरतगढ़ एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता

Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लोअर हॉल में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसडीएम रवीश कुमार गुप्त ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व की जानकारी देते हुए मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने इपिक कार्ड ( मतदाता पहचान पत्र) एवं एसआईआर के बारे में भी चर्चा कर निर्वाचन से संबंधित फॉर्म छह, सात और आठ के भरने का तरीका समझाया। प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर डॉ. राम किशोर सिंह,डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, प्रो. मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

