गाली देकर चालान करने का आरोप लगा पुलिस को छकाया, वीडियो वायरल

Apr 06, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 05 एसआईडीडी 03: वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। हुए दिख रहा है। इस घटनाक्रम से संबंधित पुलिसकर्मी काफी देर तक हलकान रहा। वीडियो डुमरियागंज थाना क्षेत्र के

गाली देकर चालान करने का आरोप लगा पुलिस को छकाया, वीडियो वायरल

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक व्यक्ति पुलिस पर गाली देने के साथ ही वाहन चालान करने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक छकाते हुए दिख रहा है। इस घटनाक्रम से संबंधित पुलिसकर्मी काफी देर तक हलकान रहा। वीडियो डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।डुमरियागंज कस्बे के बैदौला चौराहे से संबंधित दो दिन पहले का बताए जा रहे वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़े ऑटो सहित अन्य वाहनों के चलते जाम की समस्या को लेकर एक पुलिसकर्मी समाधान की दिशा में प्रयास कर रहा है।

इसी दौरान एक कोई व्यक्ति आता है, जो संबंधित पुलिसकर्मी को हड़काने लगता है। सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों का हवाला देते हुए कहता है कि उसका वाहन ही क्यों चालान किया गया साथ ही गाली क्यों दी गई। इसी बात को लेकर वह व्यक्ति काफी देर तक पुलिस को छकाता रहा, जबकि एसआई रैंक के दिख रहे पुलिसकर्मी हलकान रहे। इतना ही नहीं जब पुलिसकर्मी अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से हटाने की कोशिश करता है, तो उस व्यक्ति ने रोकने का प्रयास किया। गाली देने से इनकार करते हुए किसी तरीके से पुलिसकर्मी वहां से कुछ दूर पर जाता है, जहां अन्य वाहन खड़े रहते हैं। वहां भी वह व्यक्ति पहुंचकर तेज आवाज में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चालान करने की बात कहते हुए हड़काता है। साथ ही पुलिस पर आरोप लगता है कि यह लोग सड़क पर वाहनों को खड़ा करा कर सवारी बैठाने का काम करते हैं। करीब साढ़े तीन मिनट तक की वीडियो में पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाला व शख्स उसी अंदाज में भड़कता रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।