Siddhart Nagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सादुल्लाहपुर गांव का मामला गों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। सादुल्लाहपुर गांव निवासी एक पक्ष के सोहराब पुत्र रईस न

Siddhart Nagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ पर केस दर्ज

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सादुल्लाहपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस आठ लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।सादुल्लाहपुर गांव निवासी एक पक्ष के सोहराब पुत्र रईस ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे वह अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठा था, तभी अचानक गांव के ही अब्दुल रऊफ, शमसुल्लाह, अब्दुल सऊद, तरामुल्लाह पुत्र सोनाउल्लाह मेरे घर पर आकर लाठी डंडे से मारे पीटे। इससे मेरा सिर फट गया और हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के मो. सऊद पुत्र सनाउल्लाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह गांव के ही हारुन, मो. मुमताज, सोहराब, रुस्तम पुत्र मो. इद्रीस मिलकर उसका दीवाल गिराने लगे।

मना किया तो अपशब्दों का प्रयोग कर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ पर केस दर्ज