पुरानी रंजिश में मारपीट, चाकू से भी वार करने का आरोप
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। पीड़ित अलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि जब वह घर लौट रहा था, तब उसे रोककर पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा-भारतभारी में घर लौट रहे एक व्यक्ति को रोक कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के मुताबिक मारपीट की घटना के दौरान एक शख्स द्वारा चाकू से भी वार किया गया। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। भारतभारी नगर पंचायत के सोनबरसा निवासी अलाउद्दीन पुत्र अहमद हुसेन ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 28 मई की देर शाम करीब आठ बजे वह मोतीगंज चौराहे से अपने घर जा रहा था । घर से लगभग 200 मीटर पहले पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश को लेकर सोनबरसा के ही निवासी अब्दुल मुबीन पुत्र अबुदुल रहमान और दो अज्ञात व्यक्ति उसे रोक कर मारने लगे।
मुबीन द्वारा उस पर चाकू से हमला किया गया। गांव के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े है तो वे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


