Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsViolence Erupts During Lakshmi Idol Immersion in Shohratgarh Police Take Action
मूर्ति विसर्जन के समय अशांति फैलाने वालों पर केस, दो को जेल

मूर्ति विसर्जन के समय अशांति फैलाने वालों पर केस, दो को जेल

संक्षेप: Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ नगर पंचायत में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक समुदाय ने शोभायात्रा रोकी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर जुलूस को...

Sat, 25 Oct 2025 10:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में गुरुवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे डोला पर कथित पथराव को लेकर अशांति का माहौल बन गया। आक्रोशित एक समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा रोक दी और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर डोला जुलूस को आगे बढ़ाकर मूर्तियों को विसर्जित कराया। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में गुरुवार की रात भारी संख्या में श्रद्धालु दीपावली पर स्थापित की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमा को गाजेबाजे के साथ विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में मां की जय जयकार, अबीर गुलाल और पटाखों के बीच अचानक पत्थरबाजी किए जाने का आरोप एक पक्ष ने दूसरे समुदाय पर लगाते हुए मूर्ति को रास्ते में रोक दिया।

पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांति कराने में जुट गई। एक पक्ष समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि पटाखों के अंश बगल के घर में जा रहा था गेट से आगे जाकर पटाख़े फोड़ने की बात एक परिवार ने जब कही तो डोला जुलूस में शामिल कुछ युवक उलझ कर कहा सुनी पर आमादा हो गए। काफी देर तक वहीं रुककर श्रद्धालु नाराबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए डोला को आगे बढ़वाया और डोई नदी में ले जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे नगर में लगातार भ्रमण करती रही। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि प्रतिमा व जुलूस पर पत्थर फेंके जाने के मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। कस्बा में शांति स्थापित है। अन्य दोषियों पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर अशांति फैलाने वाले छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है। इन पर हुई कार्यवाही शोहरतगढ़ नगर पंचायत में गुरुवार की रात लक्ष्मीपूजा विसर्जन के दौरान एक पक्ष द्वारा ईट फेंकने के मामले के आरोप में में छह लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। एक महिला और एक पुरुष को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपी महिला में शामिल हसीना पत्नी अफसर, सिराज पुत्र रशीद, जैनब पुत्री जुम्मन अली, रुखसार पत्नी रशीद व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 298, 125, 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा धारा 170, 126, 135 तहत गिरफ्तार किया गया है।