मस्जिद में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Feb 28, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - इटवा के मूसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मस्जिद में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद इसहाक ने आरोप लगाया कि 20 फरवरी को आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस जांच कर रही है।

मस्जिद में घुसकर मारपीट करने का आरोप

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मस्जिद के भीतर घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए तहरीर में मूसा गांव निवासी पीड़ित मोहम्मद इसहाक पुत्र अली बहादुर ने आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने मस्जिद में धावा बोल दिया और उन्हें लात-घूंसों से पीटा। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि पूरी वारदात मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।