Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsVillagers Protest Against Deteriorating Road Conditions in Dumriaganj
जर्जर सड़क से ग्रामीणों को राह चलने में दुश्वारी, रोष

जर्जर सड़क से ग्रामीणों को राह चलने में दुश्वारी, रोष

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - 08 एसआईडीडी 02: डुमरियागंज क्षेत्र के वासादरगाह गांव के उत्तरडीह से दक्षिणडीह जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है।

Jan 09, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वासा दरगाह गांव के उत्तरडीह से दक्षिणडीह जाने वाली एक किमी सड़क जर्जर हो गई है। इससे ग्रामीणों को राह चलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत की शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने के बावजूद अब तक किसी ने सुधि नहीं ली। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण मोहम्मद रफ़ी, तौकीर असलम, राज अहमद, अजमेरी, आरिफ काजी, रामफेर, रिशू, बब्लू, उमेर, फरहान आदि का कहना है कि वासा दरगाह गांव के उत्तरडीह से दक्षिणडीह को जोड़ने वाली सड़क की हालत दो साल से बहुत ख़राब है। जगह-जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ने से गड्ढा बन गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे कहीं-कहीं सड़क की मिट्टी दिखाई देने लगी है। दो और चार पहिया वाहन से चलते समय कम दूरी के सफर में अधिक समय लग जाता है। वही साइकिल सवार सड़क में बने गड्ढा का अंदाजा न लगा पाने से फंसकर गिर जाते हैं। सड़क के जर्जर हालत की शिकायत विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार की गई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि ख़राब सड़क का मामला संज्ञान में नहीं है। लोग लिखित शिकायती पत्र उपलब्ध कराएं उसी आधार पर विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा।