Siddhart Nagar News: गांव के अधिकांश रास्ते जर्जर, ग्रामीणों को परेशानी
Siddhart Nagar News: गांव के अधिकांश रास्ते जर्जर, ग्रामीणों को परेशानीगांव के अधिकांश रास्ते जर्जर, ग्रामीणों को परेशानीगांव के अधिकांश रास्ते जर्जर, ग्रामीणों को परेशानी

Siddhart Nagar News: लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार ब्लॉक क्षेत्र के इमलिहा गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। गांव में आज भी अधिकांश रास्ते ईंट के सोलिंग से बने हैं। वह पूरी तरह से जर्जर हैं। इससे आम दिनों में परेशानी होती ही है बारिश में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने से रास्ता चलने में दिक्कत होती है। बच्चे व महिलाएं अक्सर गिर जाती हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार कागजों का पेट भरकर गांव को अव्वल घोषित करने में लगे हुए हैं। गांव के बुनियादी सुविधाओं ग्रामीणों तक न पहुंच पा रही हैं। समस्याओं की शिकायत के बावजूद अनजान बने हुए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार गांव की स्थिति सुधारने के लिए भारी धन खर्च कर रही है पर जिम्मेदारों की लापरवाही से हालात में विशेष सुधार नहीं हो पाया है। गांव की अधिकांश सड़कें ईट की सोलिंग से बनी हैं जो क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। ग्रामीणों ने गांव के रास्तों को सही कराने की मांग की है।सहायक विकास अधिकारी उस्का बाजार उमेश पटेल ने कहा कि रास्तों का निरीक्षण कर उसको जल्द ठीक कराया जाएगा।


