संचारी रोग माह के दौरान जखौली में गंदगी का अंबार, नाराजगी
Siddhart-nagar News - चित्र परिचयडुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम जखौली में सड़क किनारे कूड़ा-करकट का ढ़ेर लगने व जाम नाली संचारी रोग नियंत्रण अभियान को आईना दिखा रहा है। गांव म

बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम जखौली में सड़क किनारे कूड़ा-करकट का ढ़ेर लगने व जाम नाली संचारी रोग नियंत्रण अभियान को आईना दिखा रहा है। गांव में जगह जगह फैली गंदगी से लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत अन्य जिम्मेदारों पर साफ़ सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। रोष जताते हुए साफ़ सफाई व दवा छिड़काव कराने की मांग जिम्मेदारों से की है।ग्रामीणआदर्श श्रीवास्तव,अमर यादव,अभय श्रीवास्तव, शिवम, अनमोल श्रीवास्तव, अमित यादव ने कहा कि वर्तमान समय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का माह चल रहा है।
ऐसे समय में गांव के रास्ते और नालियों की साफ-सफाई कराकर दवा छिड़काव कराने के लिए सरकारी निर्देश जारी होता है ताकि किसी को डेंगू, मलेरिया,चिकन गुनिया,दीमागी बुखार आदि बीमारी अपनी चपेट में ले सके। बावजूद इसके ग्राम प्रधान और ब्लाक कर्मी को साफ़ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने में कोई दिलचस्पी नहीं है। गांव के आबादी को जोड़ने वाली नालियों में कूड़ा-करकट भरने से चोक होकर गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। वहीं सड़क किनारे व काली माता स्थान को जाने वाले रास्ते के किनारे कूड़ा-करकट का ढ़ेर लगा हुआ है। जिसके वज़ह से उठने वाली दुर्गंध लोगों को रास्ता चलने में परेशान करती है। वहीं गंदगी से शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप अधिक हो जाता है। इस समस्या को लेकर लेकर ग्राम प्रधान व ब्लाक कर्मी से साफ़ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ध्यान नही दिया गया है। उक्त लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र साफ़ सफाई व दवा छिड़काव का कार्य नहीं कराया गया तो अधिक संख्या में ब्लाक पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह ने बताया कि जखौली गांव में फैली गंदगी को लेकर कोई शिकायत संज्ञान में नहीं है। मौका का निरीक्षण कर सफाईकर्मियों का रोस्टर लगाकर साफ़ सफाई व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


