चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कल

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर। जनपद में सहायताप्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में वर्ष 2021 में शुरू की गई शिक्षकों

चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कल

सिद्धार्थनगर। जनपद में सहायताप्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में वर्ष 2021 में शुरू की गई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन गुरुवार को बीएसए कार्यालय में होगा। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने दी। बीएसए ने बताया कि सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में नियुक्ति के लिए पात्र छह अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों के सत्यापन के लिए गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे बीएसए कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अंकित दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियों के साथ मूल अभिलेख भी प्रस्तुत करने होंगे।

बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी अंतिम प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विद्यालय प्रबंधन को अग्रेषित कर दी जाएगी। बीएसए ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।