Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsUttar Pradesh Wings Portal Awareness Program Held for Career Guidance
छात्रों को मिली करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी

छात्रों को मिली करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी

संक्षेप: Siddhart-nagar News - यूपी पंख पोर्टल कार्यक्रम के तहत कार्यक्रमका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस म

Wed, 12 Nov 2025 02:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरमू नानकार में मंगलवार को यूपी पंख पोर्टल जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी के प्रधानाचार्य करुणाकांत ने कहा कि यूपी पंख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करता है, साथ ही सपनों को साकार करने के लिए सही दिशा, अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान एसआई देवेन्द्र प्रताप सिंह ने साइबर क्राईम के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ जागरुक भी किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता ने छात्राओं को आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और अन्य व्यवसायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ अपना करियर भी बनाया जा सकता है। मसिना खास से आईं प्रधानाचार्या सोना, गोनहाताल की प्रधानाचार्या संध्या वर्मा ने भी बच्चों के साथ करियर से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां साझा किया। जागरुकता कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल अतुल चौबे, हेड कांस्टेबल दिलीप द्विवेदी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने भी साइबर क्राईम के बारे मे बताया और जागरुक किया।