अन्नदाताओं के लिए संबल बनेगा आर्थिक सहयोग
Feb 22, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विधायक विनय वर्मा ने नौ किसान परिवारों को 30 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। विधायक ने कहा कि यह आर्थिक सहयोग किसानों के लिए संबल बनेगा और उनके परिवारों को राहत देगा। इस अवसर पर एसडीएम विवेकानंद मिश्र और तहसीलदार प्रकाश सिंह भी उपस्थित थे।

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील तहसील में शनिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत नौ किसान परिवारों को 30 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक विधायक विनय वर्मा ने दिया। विधायक ने कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहयोग हमारे अन्नदाता भाइयों के लिए संबल बनेगा और उनके परिवारों को राहत देगा। पीएम व सीएम के नेतृत्व में किसानों के हित में संवेदनशील एवं प्रभावी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि है। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


