Siddhart Nagar News: आठ हजार रुपये छीने, विरोध किया तो कर दी पिटाई

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़ में गुरुवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से आठ हजार रुपये लूट लिए। युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की सरिया से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Siddhart Nagar News: आठ हजार  रुपये छीने, विरोध किया तो कर दी पिटाई

Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुनुवा बाईपास पर गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से आठ हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गाली देते देते हुए लोहे की सरिया से सिर वार कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत के छतहरा निवासी सोभित पासवान ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे खुनुवा बाईपास पर स्थित एक प्याज के गोदाम से प्याज खरीदकर ले जा रहा था। रास्ते मे बाइक पर सवार दो लोगों ने रोककर मुझसे आठ हजार छीन लिया।

शोर मचाया तो वह दोनों ने भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे कि सरिया से सिर पर वार कर दिया।इससे मेरा सिर फट गया। शोर शराबा सुनकर कई लोग पहुंच गए। खून से लथपथ देखकर मुझे सीएचसी ले गए जहां इलाज किया गया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि कोईजानकारी व तहरीर नही मिली है। पीड़ित की ओर तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: आठ हजार रुपये छीने, विरोध किया तो कर दी पिटाई