कार्यकर्त्रियों को दी गई बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी

Mar 10, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण जैसी समस्याओं की रोकथाम की जा सके।

कार्यकर्त्रियों को दी गई बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी

सिद्धार्थनगर, हिटी। मिशन वात्सल्य योजना के तहत महिला संस्थान द्वारा ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एव कार्यकत्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों के प्रति कार्यकर्त्रियों को जागरूक कर उन्हें बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक बीडीओ ओम प्रकाश सिंह यादव, सीडीपीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। इसके तहत बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।

इस दौरान एडीओ पंचायत आशुतोष यादव, मनोज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।