Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsTraining Program for Farmers at Sohna Agricultural Science Center on Modern Farming Techniques
ग्रामीण युवा कृषकों को आधुनिक खेती की दी गई ट्रेनिंग

ग्रामीण युवा कृषकों को आधुनिक खेती की दी गई ट्रेनिंग

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयःग्रामीण युवा कृषकों को आधुनिक खेती की दी गई ट्रेनिंग: वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया प्रेरित:कृषि विज्ञान केंद्र स

Feb 07, 2026 03:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत जिले के ग्रामीण युवा कृषकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को किसानों को आधुनिक खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कृषको को वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी इं. अशोक कुमार पाण्डेय ने उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्रों के सही प्रयोग तथा उनके रखरखाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यंत्रों का उचित उपयोग और समय पर देखभाल खेती की लागत घटाने में सहायक है। कृषि उप निदेशक राजेश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने सरसों की फसल में माहू कीट के नियंत्रण के लिए एमिडाक्लोप्रिड 0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए अवशेष जलाने से होने वाला नुकसान बताया। बीज वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने गेहूं में उर्वरक प्रबंधन की जानकारी देते हुए प्रथम सिंचाई के बाद प्रति एकड़ 45 किलोग्राम यूरिया प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर राजकुमार, संजय, राम उजागिर आदि मौजूद रहें।