Siddhart Nagar News: ग्राम पंचायतों के समग्र विकास का खाका तैयार करने का प्रशिक्षण
Siddhart Nagar News: जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायत विकास योजना विषयक जिल

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ग्राम पंचायतों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायत विकास योजना विषयक जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्यों, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण पंचायत विकास योजना तैयार करने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व डिजिटल पोर्टल के प्रभावी उपयोग के प्रति प्रशिक्षित करना था।उपनिदेशक पंचायत बस्ती मंडल हरिकेश बहादुर ने कहा कि पंचायत विकास योजना केवल औपचारिक दस्तावेज न होकर ग्राम पंचायत के समग्र विकास का रोडमैप होती है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की सहभागिता को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जाएं, प्रशिक्षण में पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि, योजनाओं के अपलोड, सत्यापन एवं मॉनिटरिंग की तकनीकी प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, डीपीआरसी के फैकल्टी सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के बेहतर उपयोग व ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं विकासोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


