Siddhart Nagar News: ट्रेन रद्द होने से लखनऊ की यात्रा कठिन, यात्री परेशान
Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर-गोंडा वाया सिद्धार्थनगर होकर लखनऊ व आगे तक जाने वाली ट्रेनें पिछले

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर-गोंडा वाया सिद्धार्थनगर होकर लखनऊ व आगे तक जाने वाली ट्रेनें पिछले तीन दिनों से रद्द चल रही हैं। इसके चलते हर रोज हजारों यात्रियों को लखनऊ व आगे तक की यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल विभाग ने गोंडा- बाराबंकी के बीच कार्य होने के चलते ट्रेनों को रद्द किया है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले बहुत से यात्रियों को ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी नहीं है, बावजूद उन्हें रेलवे स्टेशन से बैरंग लौटना पड़ रहा है। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोंडा-बाराबंकी के बीच कार्य चल रहा है।
यह कार्य तीन दिन पहले शुरू हुआ है। कार्य प्रारंभ होने के चलते रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा वाया सिद्धार्थनगर होकर लखनऊ, मुंबई व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। यह ट्रेन बाराबंकी से कटकर अयोध्या होते हुए गोरखपुर पहुंच रही हैं। इसके चलते वाया सिद्धार्थनगर होकर लखनऊ, मुंबई व दिल्ली की यात्रा करने वाले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हर रोज हजारों यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने से मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं छोटे स्टेशन जैसे शोहरतगढ़, उस्का बाजार से लखनऊ तक के लिए सीधी बस सेवा भी न होने से लोग परेशान हैं। शोहरतगढ़ कस्बा निवासी अभय प्रताप सिंह, विक्की वर्मा, सुरेंद्र पाल, राहुल गुप्ता, पशुपति रौनियार आदि ने बताया कि ट्रेन रद्द होने से दिक्कतें हो रही हैं। लखनऊ में चिकित्सकीय परामर्श लेने वाले लोगों को खासा परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा बाजार जाने वाले लोग भी परेशान हैं। ट्रेन नियमित चलने के बाद ही समस्या का निदान संभव है। सभी ने मांग करते हुए कहा कि रेलवे को बैकल्पिक व्यवस्था रखना चाहिए, ताकि मुसाफिरों को परेशान न होना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


