Siddhart Nagar News: बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक नेपाली युवक भी शामिल है। संजय नामक व्यक्ति अपनी पत्नी को न्यायालय ले जाते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Siddhart Nagar News: बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर-बर्डपुर मार्ग पर बढ़या गांव के पास बुधवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें होश नहीं आ सका है। मरने वालों व घायलों में एक नेपाली युवक भी शामिल है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना का घटनाक्रम

मोहाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के टोला खलीलपुर निवासी संजय (34) पुत्र राम हरख अपनी पत्नी सुशीला (32) को बाइक पर बिठा कर बुधवार को न्यायालय जा रहा था। जहां मारपीट के एक मामले में सुशीला भी आरोपी थी और उसे जमानत करानी थी। अभी वह लोग बढ़या गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही नेपाली नंबर की बाइक जिस पर दो नेपाली युवक सवार थे उससे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय व एक नेपाली युवक जिसका नाम व पता अज्ञात है कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुशीला व एक नेपाली युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बेहोश हैं उन्हें होश नहीं आया है।

घायलों की स्थिति

सुशीला को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। नेपाली युवक का जिले के मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक संजय चार पुत्रियों निधि (10) सीधी (7), दिव्या (4) व साधना (2) के पिता थे। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सिद्धार्थनगर थाना के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच गया था। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

परिवार में दुख

एक माह पहले संजय के पिता की भी हुई थी मौत

संजय दुबई में रहकर काम धंधा करता था। एक माह पूर्व उसके पिता की मौत हुई तो वह वहां से अपने घर वापस आया था। बुधवार को मार्ग दुर्घटना में उसने भी दुनिया को अलविद कह दिया। पत्नी की भी घायल होने से हालत नाजुक बनी हुई है।

सामान्य प्रश्न

✦इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं?−
इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर