खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत
Siddhart-nagar News - बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुदारन गांव के पास की घटना मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्ष

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुदारन गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में शुक्रवार की रात पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अमित तिवारी(25) पुत्र लालजी तिवारी बांसी कस्बे में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। शुक्रवार की रात दुकान बंद कराकर वह रात साढ़े नौ बजे दुकान से बाइक से घर जा रहा था। अभी वह धानी रोड पर कुदारन गांव के पास पहुंचा था कि सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से बाइक लेकर घुस गया।
इसमें वह घायल हो गया। वहीं जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस, परिजनों व एंबुलेंस को दिया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल 50 शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल बांसी ले गए जहां चिकित्सक आरके सिंह ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




