नहर में मिला मासूम का शव, मां मरणासन्न हालत में मिली

Mar 02, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कप्सिहवा गांव के पास का मामला गांव के पास सरयू नहर से रविवार को मासूम बच्ची का शव मिला। वहीं उसकी मां भी मरणासन्न हालत में पा

नहर में मिला मासूम का शव, मां मरणासन्न हालत में मिली

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कप्सिहवा गांव के पास सरयू नहर से रविवार को मासूम बच्ची का शव मिला। वहीं उसकी मां भी मरणासन्न हालत में पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को सीएचसी शोहरतगढ़ में भर्ती कराया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव निवासी अब्दुल करीम की पुत्री शहीदुन्निशा की शादी क्षेत्र के कप्सिहवा गांव निवासी मुस्तकीम के साथ फरवरी 2025 में हुई थी। शहीदुन्निशा अपनी तीन माह की बच्ची के साथ ससुराल में सास, ससुर व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती थी।

वर्तमान समय में उसका पति बाहर रह रहा है। रविवार को शहीदुन्निशा गांव के पास नहर में मरणासन्न हालत में मिली जबकि उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। शहीदुन्निशा के पिता अब्दुल करीम ने रविवार को शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शहीदुन्निशा और मासूम बच्ची को शनिवार को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर गांव के पास सरयू नहर में फेंक दिया। इसमें बच्ची की मौत हो गई जबकि बेटी घायल है। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने मां-बेटी को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची व महिला को बाहर निकलवाया। महिला मरणासन्न हालत में मिली जबकि मासूम बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला को सीएचसी शोहरतगढ़ में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।