बेटियों को साइकिल से ले जा रहा पिता नहर में गिरा, कीचड़ में सिर धंसने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में एक पिता अपने दो बेटियों को स्कूल से वापस लाते समय एक हादसे का शिकार हो गया। उनकी साइकिल असंतुलित होकर नहर में गिर गई, जिससे पिता का सिर कीचड़ में फंस गया। बेटियों ने पिता को बचाने की...

बेटियों को साइकिल से ले जा रहा पिता नहर में गिरा, कीचड़ में सिर धंसने से मौत

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम खेसरहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से लौटी बेटियां को साइकिल पर बिठा कर ले जा रहा पिता असंतुलित होकर पास में बही नहर में गिर गया। इससे उसका सिर कीचड़ में धंस गया था। पिता के साथ नहर में गिरी बेटियों ने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन सिर कीचड़ से बाहर नहीं निकाल सकीं। इससे बेटियां के सामने ही दम घुटने से पिता ने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के बेलउख गांव निवासी फूलचंद्र चौधरी (50) पुत्र खुद्दूर मंगलवार शाम को साइकिल से अपनी दो बच्चियों को लेने गए थे। दोनों बच्चियां वंदना और राधिका रोजाना स्कूल वैन से आती जाती हैं। वैन वाला उन्हें गांव से एक किमी दूर पूरब कंचनपुर गांव के पास उतार देता है। वहां से उसके पिता साइकिल से लेकर हर दिन घर आते थे। मंगलवार शाम बच्चों को लेकर आई वैन ने बच्चियों को उसी स्थान पर उतार दिया जहां पहले से मौजूद पिता ने साइकिल पर बिठाया और गांव की ओर चल पड़े। कंचनपुर गांव के पश्चिम बरम बाबा के स्थान से 100 मीटर आगे उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गए। नहर में गिरने से उनका सिर गीली मिट्टी में घुस गया। साथ में गिरी बेटियों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली तो भागती हुई एक बेटी गांव पहुंच गई। उसने हादसे की खबर दी तो ग्रामीण पहुंच गए। जब तक वह लोग बाहर निकालते फूलचंद चौधरी की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज रामा यादव ने बताया कि मौके पर गया था। मृतक की गर्दन कीचड़ में धंस गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।