तीन दिन बाद मिली डूबी बालिका की लाश, परिवार में कोहराम

तीन दिन बाद मिली डूबी बालिका की लाश, परिवार में कोहराम

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के नवेल गांव में 10 वर्षीय पूजा नदी में नहाते समय बह गई थी। उसे बचाने के प्रयासों के बावजूद, उसका शव 500 मीटर दूर मिला। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Oct 30, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के नवेल गांव के पास सोमवार को बूढ़ी राप्ती में सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पानी में नहा रही बालिका बह गई थी। उसी दिन से तलाश जारी थी लेकिन शव बुधवार को घटना स्थल से 500 मीटर दूर बरामद हुआ। शव बरामद होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नवेल गांव की रहने वाली पूजा(10) पुत्री जग्गू निषाद परिवार वालों के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देने गांव के पास से बही बूढ़ी राप्ती नदी में गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान वह गांव की ही दो सहेलियों के साथ नहाने लगी। कुछ गुब्बारे नदी में बहते हुए दिखाई दिए जिसे पकड़ने के लिए वह आगे बढ़ी तो गहरे पानी में जाकर डूब गई। हालांकि उस समय घाट पर मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयत्न किया था लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ ने मंगलवार को भी सर्च आपरेशन चलाया लेकिन सुराग नहीं मिल सका था। बुधवार को एक बार फिर सर्च आपरेशन चलाया गया तो दोपहर बाद उसका शव बरामद हो गया। शव बरामद होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहले से ही मौजूद थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बालिका का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।