Siddhart Nagar News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर के बिरापतजोत गांव में शुक्रवार शाम 26 वर्षीय राजेश लोधी का शव उसके घर में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक और उसकी पत्नी मनीषा के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार में मातम का माहौल है।

Siddhart Nagar News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खेसरहा थाना क्षेत्र के बिरापतजोत गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव घर के खपरैल मकान की धरन से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिरापतजोत निवासी राजेश लोधी (26) पुत्र राम बृक्ष की गुरुवार रात पत्नी मनीषा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शुक्रवार दिन में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसे आसपास के लोगों ने शांत कराया। शाम करीब छह बजे के बाद राजेश का शव घर की धरन से साड़ी के फंदे से लटका मिला।

उसका चार वर्ष का एक बेटा है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई सुनील और दूसरा भाई अनिल मुंबई में रहते हैं, जबकि छोटा भाई दिनेश एक मामले में जेल में बंद है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां रामरती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला पारिवारिक विवाद का है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।