Siddhart Nagar News: हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, छाया मातम
Siddhart Nagar News: चित्र परिचयकार्यरत अचानक मौत होने की वज़ह से सदमे में परिवार, शोक की लहर डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र रीना चौधरी (38) की हार्ट अटैक के कारण रविवार देर रात मौत हो गई। अचानक हुई मौत को लेकर घर में मातम छा गया। वही ख़बर क्षेत्र में फैलते ही शिक्षाविभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के मुताबिक रीना चौधरी पत्नी वेदमन चौधरी की हल्की फुल्की तबियत बीते दिनों ख़राब थी। रविवार की देर रात अचानक शरीर में उलझन और सीने में दर्द उठने की बात कहते हुए घर में गिरकर अचेत हो गई। उसके बाद निकट के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
जहां पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद हार्ट अटैक से मृतक होने की बात कहकर जाने के लिए कह दिया। शव घर पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात घर पर लोगों ने पहुंचकर दुख की इस घड़ी में शामिल हुए। सोमवार सुबह को स्थानीय नदी तट पर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षामित्र की मौत को लेकर मुस्ताक़ अहमद, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा, अमीरूल्लाह, अवधेश पाण्डेय, अमित मिश्रा, अजीमुद्दीन खां, राकेश यादव, ज्योत्सना सिंह,पूनम मौर्या, मसूद अख्तर, दिलीप कुमार वरूण,जय प्रकाश वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।


