Siddhart Nagar News: सर्पदंश से वृद्ध की मौत, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart Nagar News: पथरा बाजार के गौरी पाठक गांव निवासी सूर्यबली (55) की शनिवार को सर्पदंश के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूर्यबली सुबह जानवरों के लिए घास काटने गये थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। परिवार ने गंभीर स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव निवासी सूर्यबली (55) की शनिवार को सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सूर्यबली शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सिवान में जानवरों के लिए घास काटने गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। वह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल बांसी ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


