ट्रॉला और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ट्राला और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक फुलवापुर गांव के निवासी थे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल जाते समय चल बसा। घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के टेढिया बाजार में शुक्रवार दोपहर ट्राला और बाइक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। ट्राला पुलिस के कब्जे में है। शुक्रवार को अपरान्ह लगभग दो बजे कोतवाली बांसी क्षेत्र के फुलवापुर गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र बाढू व सतीश (24) पुत्र खेदन बाइक से पथरा बाजार के तरफ आ रहे थे। जैसे ही टेढिया नहर पुलिया क्रास कर आगे बढे़ ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्राला से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
दुर्घटना में दिनेश पुत्र बाढू की मौके पर ही मौत हो गई। सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों के मौत की खबर जब उनके गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल की ओर चल दिए। इधर दुर्घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। पथरा बाजार थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्राला को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पथरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्राला पुलिस के कब्जे में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


