Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsTragic Car Accident in Siddharthnagar Driver and Nephew Killed Father Injured
अपडेट : ट्रेलर में घुसी कार, चाचा-भतीजे की मौत, एक गंभीर

अपडेट : ट्रेलर में घुसी कार, चाचा-भतीजे की मौत, एक गंभीर

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - चिल्हिया क्षेत्र के महादेवा और बरगदवा गांव के बीच हुआ हादसा शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। हिन्दुस्तान संवाद

Thu, 4 Dec 2025 12:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान टीम। चिल्हिया थाना क्षेत्र स्थित महादेवा और बरगदवा गांव के बीच बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस दुर्घटना कार चालक और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसुरी बुजुर्ग गांव निवासी राणा प्रताप सिंह (40) कार से अपने पिता अखिलेश सिंह (60) व ढाई वर्षीय भतीजे उदित सिंह के साथ कहीं गए थे। बुधवार को दोपहर बाद ये सभी कार से घर लौट रहे थे। राणा प्रताप सिंह कार चलाते हुए महादेवा और बरगदवा गांव के बीच पहुंचे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक राणा प्रताप नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस दुर्घटना में राणा प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अखिलेश सिंह और मासूम उदित घायल हो गए। हादसा देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद मासूम उदित की भी मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर घटना के समय अफरातफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। ट्रेलर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।