सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे घुसा बाइक सवार, मौत
सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक, जिसकी उम्र 20 साल थी, किसी आवश्यक कार्य से जा रहा था। उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया बेंवा मार्ग पर धनखरपुर चौराहे के पास बाइक सवार एक युवक ट्राली में पीछे से गुरुवार देर शाम घुस गया। उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बस्ती जिला के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर बाबू निवासी बीस साल के राहुल पुत्र शुभकरण बाइक से किसी आवश्यक कार्य से गया था। वापस घर लौट रहा था। वह धनखरपुर चौराहे पर पहुंचा ही था कि अचानक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गया। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी।मौके
पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य बेंवा भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक कब्जे में ले लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


