ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाएं घायल

Apr 04, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा तिराहे पर शनिवार को एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा की मृत्यु हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। चार बच्चे सुरक्षित रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाएं घायल

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा तिराहे पर शनिवार को एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा चालक की मौत हो जबकि उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं जबकि चार बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा(46) पुत्र स्व.अब्बास अली अपनी ई-रिक्शा में क्षेत्र के कड़जा गांव से सवारी लेकर आ रहा था। अभी वह बनकटा तिराहे पर पहुंचा ही था कि नंदौर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।

इस टक्कर में ई रिक्शा चालक मोहम्मद रजा की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा में सवार कड़जा गांव निवासी पूनम(40) पत्नी अनिल और राजकुमारी (38) पत्नी राजेश घायल हो गईं। वहीं ई रिक्शा में सवार सोनम(10) व सोनी(5) पुत्री अनिल व गुंजा और दिव्या पुत्री राजेश पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डॉक्टरों ने पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।