Siddhart Nagar News: फर्श पर गिर कर घायल व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSiddhart Nagar News: डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में एक व्यक्ति घर के बाहर फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में बुधवार को घर के बाहर फर्श पर फिसल कर गिरने से घायल व्यक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव के जितेंद्र कुमार ने बताया कि देईपार निवासी चिनकू गौतम (42) पुत्र टिकोरी गौतम बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने घर के बाहर फिसल कर गिर पड़े थे। सिर में गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया था। शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजन शोक में डूब गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


