बेकाबू बोलेरो नहर में गिरी, मां-बेटे की मौत, 10 घायल

Apr 06, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 05 एसआईडीडी 04: घटना स्थल पर जुटे लोग डीडी 07: झिनकी 05 एसआईडीडी 08: ललिता 05 एसआईडीडी 09: सलीम पथरा बाजार थाना क्षेत्र के झहराव पुल के पास की घटना

बेकाबू बोलेरो नहर में गिरी, मां-बेटे की मौत, 10 घायल

पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के झहराव पुल के पास शनिवार की आधी रात आंधी के चलते एक बोलेरो बेकाबू होकर सूखी नहर में गिर गई। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बांसी अस्पताल भिजवाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मां-बेटे संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव के रहने वाले थे।संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव निवासी वीरू(32) पुत्र निनहक अपने परिवार के साथ डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बरईपुर बनगवा गांव रिश्तेदारी में गया हुआ था।

शनिवार की देर रात वह लोग बोलेरो से अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ वापस अपने गांव अमरहा आ रहा था। इसी दौराने तेज आंधी आ गई। अभी वह लोग पथरा बाजार थाना क्षेत्र के झहराव पुल के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। वाहन में चालक समेत 12 लोग सवार थे। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 50 शैयायुक्त अस्पताल बांसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही तीन माह के प्रियांशु व उसकी मां सोनी(30) पत्नी वीरू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में अमरहा गांव निवासी कलवंत पुत्र मकई, वीरू पुत्र निनहक, झिनकी पत्नी कलवंत, चिचाढू पुत्र नीनक, ललिता पुत्री नीनक व देवनाथ पुत्र नीनक व डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बरईपुर बनगवा गांव निवसी सलीम उर्फ रामकरन पुत्र सामी, सुनीता (32) पत्नी सलीम उर्फ रामकरन, महिमा व काजल पुत्री सलीम उर्फ रामकरन शामिल हैं। इसमें से महिमा, ललिता, सलीम व झिनकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पथरा बाजार थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।