बारात की अगुवानी में बेकाबू कार ने दो को रौंद डाला, आधा दर्जन घायल

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

हादसा -अगुवानी के समय लोग नाच-गा रहे थे, कुछ लोग बारात देख रहे थे, चालक

बारात की अगुवानी में बेकाबू कार ने दो को रौंद डाला, आधा दर्जन घायल

बर्डपुर (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर हनुमानगढिया मोड़ के पास गुरुवार रात बारात में आई कार अनियंत्रित हो गई और अगुवानी देख रहे लोगों को रौंदते हुए चली गई। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं बांसी तहसील के कुदारन गांव निवासी व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा है। चालक कार लेकर फरार हो गया। रेहरवा गांव के ओम प्रकाश के बेटी की गुरुवार को शादी थी। बांसी तहसील के कुदारन गांव से शाम को बारात आई थी।

अगुवानी के समय लोग नाच-गा रहे थे। कुछ लोग देख रहे थे। इस दौरान अचानक एक कार आई और लोगों को रौंदते हुए चली गई। इसमें थाना क्षेत्र के खलीलपुर ग्राम पंचायत के रेहरवा गांव निवासी राधेश्याम उर्फ छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बांसी तहसील के कुदारन गांव निवासी दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौर्यान ने बताया कि गुरुवार रात को एक व्यक्ति की बारात में और दूसरे की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार की भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कार चालक कार लेकर फरार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।