Siddhart Nagar News: आठ किमी तक चली गागर यात्रा, मजार पर चढ़ी चादर
Siddhart Nagar News: चित्र परिचयआठ किमी तक चली गागर यात्रा, मजार पर चढ़ी चादरआठ किमी तक चली गागर यात्रा, मजार पर चढ़ी चादरआठ किमी तक चली गागर यात्रा, मजार पर चढ़ी चादरआठ किमी

Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के टेऊवा खालसा गांव से शुक्रवार को बंजारा समाज की ओर से पारंपरिक गागर यात्रा निकाली गई। बाबा दरिया शाह की मजार शरीफ पर आयोजित उर्स के दूसरे दिन निकली यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली और विभन्नि गांवों से होकर मजार तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।करीब आठ किलोमीटर लंबी यात्रा टेऊवा खालसा से शुरू होकर मटेहना, धोबही, बढ़या चौराहा, भगवतपुर, कुसम्ही और बेलवा मिठौवा समेत अन्य गांवों से होते हुए उड़वलिया गांव के पास स्थित बाबा दरिया शाह की मजार शरीफ पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
मजार पहुंचने के बाद अकीदतमंदों ने बाबा दरिया शाह की मजार पर चादरपोशी की और क्षेत्र की खुशहाली व अपनी मन्नतों के लिए दुआएं मांगी। गागर यात्रा को लेकर गांवों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और गाजे-बाजे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों के अनुसार बंजारा समाज की ओर से यह यात्रा हर वर्ष उर्स के अवसर पर निकाली जाती है। इसमें समाज के लोग सामूहिक रूप से शामिल होकर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। थानाध्यक्ष राम देव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा में मो. रफीक बंजारा, तबारक हुसैन, मोहम्मद शमी, इरफान, सुबराती, अतीक, तौफीक, शहजाद, जैश मोहम्मद, अरबाज, जमाल अहमद, कल्लू बंजारा, रहीश बंजारा, फारूक चौधरी लड्डन आदि मौजूद रहे।

