निर्माणाधीन चूटी पुलिया में गिर गए बाइक सवार, तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

06 एसआईडीडी 03: खेसरहा क्षेत्र के बांसी-बेलौहा मार्ग पर निर्माणाधीन चुटी पुलिया राहे के पास बांसी-बेलौहा मार्ग पर मंगलवार की रात बारात जा रहे बाइक सव

निर्माणाधीन चूटी पुलिया में गिर गए बाइक सवार, तीन घायल

खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के सोरवा चौराहे के पास बांसी-बेलौहा मार्ग पर मंगलवार की रात बारात जा रहे बाइक सवार तीन लोग निर्माणाधीन चुटी पुलिया में गिर गए। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी खेसरहा पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

घायलों की पहचान

खेसरहा थाना क्षेत्र के भलुहा खदरगद्दी गांव निवासी पिंटू(18)पुत्र राजमन, मोनू (18) पुत्र अर्जुन, गोविंद( 10) पुत्र मंगरू मंगलवार रात बांसी क्षेत्र के मसीना गांव में बारात जा रहे थे। वह सोरवा चौराहे के पास निर्माणाधीन चुटी पुलिया में बाइक समेत गिर गए। घायल पिंटू ने बताया कि रास्ता हम लोगों के लिए अंजान था कोई बैरिकेडिंग नहीं था तो सीधे बाइक लेके करीब 15 फीट नीचे निर्माणधीन पुलिया में गिर गए। इस घटना में पिंटू के पीठ और हाथ, मोनू के सिर और गोविंद के मुंह में चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें बाहर निकाल सीएचसी खेसरहा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया था। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

Voice of UP

लापरवाही पर सवाल

बैरीकेडिंग नहीं लगाना घोर लापरवाही

बांसी-बेलौहा मार्ग कर मुख्य सड़क के बीचों बीच बिना बैरीकेडिंग किए पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिना बैरीकेडिंग पुलिया का निर्माण कराया जान घोर लापरवाही है। संयोग था का इस घटना में किसी की जान नहीं गई। अभी पुलिया निर्माण में सरिया बिछाया गया है। सरिया अगर किसी के शरीर में धंस जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

सामान्य प्रश्न

घटना कहां हुई?
घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के सोरवा चौराहे के पास हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।