Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsThousands of Students in Dumariyaganj Without Winter Essentials Due to DBT Issues
डुमरियागंज के स्कूलों में ठिठुरते जाएंगे‌ करीब तीन हजार बच्चे

डुमरियागंज के स्कूलों में ठिठुरते जाएंगे‌ करीब तीन हजार बच्चे

संक्षेप: Siddhart-nagar News - 25380 के सापेक्ष 22279 अभिभावकों के खातों में भेजी जा चुकी है धनराशि अभी तक इन बच्चों के अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। इसका सबसे बड़ा कार

Wed, 5 Nov 2025 02:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज, राजेश पाण्डेय। डुमरियागंज बीआरसी से संबद्ध 254 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में करीब तीन हजार बच्चे इस बार सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचेंगे। अब ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। शासन की ओर से स्कूल यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे, बैग आदि के लिए दी जाने वाली डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की धनराशि अभी तक इन बच्चों के अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। इसका सबसे बड़ा कारण बच्चों के आधारकार्ड के अलावा अन्य समस्याएं बताई जा रही हैं। डुमरियागंज कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में संचालित कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय में 25380 बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें से लगभग तीन हजार से अधिक बच्चों के आधारकार्ड या तो बने नहीं हैं या उनमें त्रुटियां हैं, जिसके कारण उनकी डीबीटी की धनराशि रुकी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षा विभाग के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र न होने, गलत विवरण दर्ज होने, बैंक खाते आधार से लिंक न होने जैसी तकनीकी वजहों से बच्चों का डेटा सत्यापित नहीं हो पा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ विभाग को सख्ती के साथ निर्देश दिया था कि जिन बच्चों का आधार नहीं बन पाया है। उसे संबंधिक खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापकों के सहयोग से बच्चों का आधार बनवा दें। इधर प्रधानाध्यापकों का कहना कि जिन बच्चों का आधार नहीं बन पाया है। आधारकार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र जरूरी है, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत उठानी पड़ती है। ........ परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में 12 सौ रुपये की दर से डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाती है। इस धनराशि से बच्चों के लिए यूनिफार्म,जूता-मोजा आदि सामान खरीद सकें। लेकिन कुछ बच्चों के आधार कार्ड न होने से डीबीटी की धनराशि अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंच सकी है। उधर, सर्दी भी दस्तक दे चुकी है। दीपावली के अवकाश के बाद से ही मौसम बदल चुका है। अभी तक ऊनी वस्त्र नहीं मिलने से अभिभावक परेशान हैं। ...... क्षेत्र के 254 परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत 25380 बच्चों के सापेक्ष 22279 बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। अन्य बच्चों से जुड़े समस्याओं का समाधान का प्रयास लगातार जारी है। अशोक कुमार सिंह, बीईओ, डुमरियागंज