विद्यालय का ताला तोड़ गैस सिलेंडर, बर्तन, राशन उठा ले गए चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ के खरगवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन चुरा लिया। प्रधानाचार्य ने घटना की तहरीर दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने में लगी हुई है।

विद्यालय का ताला तोड़ गैस सिलेंडर, बर्तन, राशन उठा ले गए चोर

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने शनिवार रात ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन उठा ले गए। प्रधानाचार्य विक्रांत त्रिपाठी ने चोरी की घटना की तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को स्कूल संचालन कर सभी घर चले गए। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने स्कूल का ताला टूटा देख विद्यालय की रसोइया व प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य के मुताबिक कमरे के अंदर रखा हुआ दो गैस सिलेंडर जिसमें एक सिलेंडर में गैस भरा हुआ था और बोरी में रखा चावल, आटा, कड़ाही, थाली गिलास व मोटर पंप गायब था।

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि चोरी घटना की जानकारी मिली है। जांच करते हुए चोरों का पता लगाने में पुलिस टीम लगी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।