Siddhart Nagar News: शिक्षकों-विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति प्रो. कविता शाह के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित शा

Siddhart Nagar News: शिक्षकों-विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति प्रो. कविता शाह के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित शाक्यमुनि मियावाकी वन क्षेत्र सहित विभिन्न स्थलों पर औषधीय, पौराणिक, पर्यावरणीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों व वनस्पतियों का विशेष महत्व रहा है। हमारी परंपरा में प्रकृति को पूज्यनीय माना गया है और वृक्षों को जीवन, स्वास्थ्य व पर्यावरण संतुलन का आधार माना गया है।

वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है। वृक्ष धूल, धुएं और अन्य प्रदूषक तत्वों को नियंत्रित कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखते हैं। बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण मानवता के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच का कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष और वनस्पतियां अनेक पक्षियों, कीटों एवं जीव-जंतुओं को आश्रय और भोजन प्रदान करती हैं। इनके संरक्षण से प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होता है और विभिन्न जीव प्रजातियों का अस्तित्व सुरक्षित रहता है। जैव विविधता का संरक्षण पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता के लिए अनिवार्य है और पौधरोपण इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। इस अवसर पर प्रो. नीता यादव, प्रो. सौरभ, प्रो. प्रकृति राय, प्रो. हरीश कुमार शर्मा, प्रो. सत्येन्द्र दुबे, प्रो. लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddhart Nagar News: शिक्षकों-विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प