बच्चों को नियमित कराएं अभ्यास, निपुण आकलन की तैयारी करें सुनिश्चित
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के बांसी में शिक्षक संकुल की त्रैमासिक बैठक हुई। इस बैठक में निपुण प्लस ऐप पर बच्चों के नियमित अभ्यास की बात की गई। 27 जनवरी से निपुण आंकलन की तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रधानाध्यापकों द्वारा थीम आधारित अभिभावक-अध्यापक बैठकों और शिक्षण सामग्रियों के उपयोग पर भी चर्चा की गई।

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में बुधवार को शिक्षक संकुल त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में जनपद के समस्त ब्लॉकों के शिक्षक संकुलों ने प्रतिभाग किया। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालयों में निपुण प्लस एप पर उपलब्ध प्रैक्टिस टेस्ट द्वारा बच्चों को नियमित अभ्यास कराएं। 27 जनवरी से होने वाले निपुण आंकलन के लिए अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। एसआरजी अंशुमान सिंह ने सत्र 2025-26 में निपुण विद्यालय आकलन की कार्ययोजना, तात्कालिक प्राथमिकताएं व निपुण प्लस ऐप से बच्चों के फार्मेटिव एसेसमेंट के प्रगति की विस्तृत चर्चा करने साथ ही शिक्षक संकुलों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
डायट प्रवक्ता अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों द्वारा थीम आधारित अभिभावक-अध्यापक बैठकों के आयोजन व आई गॉट पोर्टल पर शिक्षकों के लिए आवंटित कोर्सेज पूर्ण करने से सम्बध में जानकारी साझा की। डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस ने स्कूल लीडरशिप 2025-26 के लिए प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रविष्टियों के सबमिशन व द टीचर ऐप पर उपलब्ध शिक्षण सामग्रियों के उपयोग एवं प्रचार प्रसार के सम्बंध में अपना प्रस्तुतिकरण दिया गया। अंत में संकुल शिक्षकों को निपुण शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता फुरकान अहमद, सतीश कुमार धवन, धर्मेंद्र कुमार, बद्रीनाथ त्रिपाठी, सिद्धार्थ त्रिवेदी, नियाज़ अहमद, वाचस्पति चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




