विद्यालय में पठन-पाठन पर दिया जोर

Feb 18, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - बर्डपुर संसाधन केंद्र के अंतर्गत इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय झंगटी में मंगलवार को शिक्षक-संकुल की बैठक हुई। संकुल प्रभारी कृष्णानंद ने सभी अध्यापकों को विद्यालय में पठन-पाठन पर ध्यान देने और शिक्षक डायरी के अनुसार कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों के ड्रेस कोड और नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।

विद्यालय में पठन-पाठन पर दिया जोर

ककरहवा। बर्डपुर संसाधन केंद्र के अंतर्गत इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय झंगटी में शिक्षक-संकुल की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें संकुल प्रभारी व वरिष्ठ प्रधानाध्यापक कृष्णानंद ने बताया कि शासन के मंशा अनुसार सभी अध्यापक नियमानुसार विद्यालय पर काम करे। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक डायरी के अनुसार विद्यालय में कार्य करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी बच्चे ड्रेस में विद्यालय आए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।