रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार शाम अचानक हुई

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार शाम अचानक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस हल्की फुहार ने बड़ी राहत दी। रविवार की देरशाम हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ जो कुछ देर तक रुक-रुककर जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से बेहाल लोग सुकून महसूस करने लगे। गर्मी और उमस से जूझ रहे आमजन ने राहत की सांस ली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं किसानों के चेहरों पर भी संतोष नजर आया। उनका कहना है कि यह बरसात खेतों में नमी बनाए रखने में सहायक होगी और फसलों को लाभ मिलेगा।
हालांकि, शहर के कुछ निचले इलाकों में हल्की जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा उठानी पड़ी। इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इससे मौसम में ठंड बनी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




