कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कल तक लिए जाएंगे

Mar 03, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने का अवसर है। 4 मार्च रात 12 बजे तक बुकिंग की जाएगी। अधिक आवेदन पर ऑनलाइन ई-लॉटरी से चयन होगा। किसानों को यंत्र खरीदने के बाद रसीद अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक से संपर्क करें।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कल तक लिए जाएंगे

सिद्धार्थनगर, हिटी। जनपद के किसानों के लिए कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया गया है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों व कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग चार मार्च की रात 12 बजे तक की जाएगी। यह जानकारी उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में जनपद स्तरीय समिति की देखरेख में ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

चयनित किसानों को बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित कृषि यंत्र क्रय करना होगा। इसमें कस्टम हायरिंग सेंटर एवं फार्म मशीनरी बैंक भी शामिल हैं। किसानों को यंत्र क्रय करने के उपरांत क्रय रसीद की फोटो तथा संबंधित अभिलेख 10 दिन के भीतर विभागीय पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in एवं upyantratracking.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में अभिलेख अपलोड न करने पर अनुदान की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से कहा कि समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप कृषि निदेशक से संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।