Siddhart Nagar News: छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया रक्षा बंधन त्योहार

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: 27 एसआईडीडी 19: गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य को राखी बांधी। , प्रधानचार्य अजय कुमार भारद्वाज एवं विद्यालय के कार्यकारी निदेशक

Siddhart Nagar News: छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया रक्षा बंधन त्योहार

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में गुरुवार को रक्षा बंधन का त्योहार छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अपने कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को राखी बांध व मिठाई खिला कर रक्षा बंधन की बधाई दी। इसके बाद विद्यालय के अध्यापक, प्रधानचार्य अजय कुमार भारद्वाज एवं विद्यालय के कार्यकारी निदेशक अमित राय को राखी बांध कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता, रक्षा बंधन बधाई पत्र, एवं थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए बहुत ही खूबसूरत हस्त निर्मित राखियों को बना कर अपने हुनर का परिचय दिया।

यह प्रतियोगिता हाउस सदन के बीच (लाल,पीला,हर एवं नीले सदन) के बीच थी। इसमें प्रत्येक सदन के बच्चों ने उल्लाह साथ प्रतिभाग करते हुए बहुत ही खूबसूरत राखियों को बनाया। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। सीसीई प्रभारी प्रिया मिश्रा ने बताया कि इस बार बच्चों ने बहुत ही अनुशासित होकर राखी को बनाने का कार्य किया है। इस अवसर पर रवि उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, काजल उपाध्याय, अर्पिता पाण्डेय, मंजू दुबे, सुमन पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव,आकाश दुबे, स्वाति दुबे, मीनाक्षी द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया रक्षा बंधन त्योहार