Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsStrict Action Against Election Officials for Poor Performance in Voter List Campaign
एसआईआर में लापरवाही पर 542 बीएलओ को नोटिस जारी

एसआईआर में लापरवाही पर 542 बीएलओ को नोटिस जारी

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने 542 बीएलओ को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा में कार्य पूरा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nov 22, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में लापरवाही पर जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कड़ा रूख अपनाया है। अभियान की प्रगति की समीक्षा और तहसीलों के निरीक्षण के दौरान पाया कि कई ब्लॉक लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से अब तक 10 प्रतिशत से भी कम कार्य किया गया है। इस गंभीर लापरवाही पर डीएम ने 542 बीएलओ को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने स्तर से नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्य निर्वाचन आयोग के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा न करने की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन 542 बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश हुए हैं, उनमें आठ सहायक अध्यापक, 109 शिक्षामित्र, 78 पंचायत सहायक, 133 रोजगार सेवक, 18 आशा कार्यकर्ता, 190 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, छह सफाई कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने अब तक 10 प्रतिशत से कम कार्य किया है। जिलाधिकारी की यह सख्ती अभियान में तेजी लाने का संकेत माना जा रहा है। ऐसे ही शिथिलता बनी रही तो आगामी दिनों में निरीक्षण और कार्रवाई और भी कठोर हो सकती है। पद नाम संख्या सहायक अध्यापक 08 शिक्षा मित्र 109 पंचायत सहायक 78 रोजगार सेवक 133 आशा कार्यकर्ता 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 190 सफाई कर्मी 06 43 पंचायत सहायकों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस जिलाधिकारी के निर्देश पर एसआईआर कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण 43 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा ने जारी किया है। इनमें उस्का, बर्डपुर, डुमरियागंज, खेसरहा, भनवापुर में एक-एक, लोटन व जोगिया में पांच-पांच, खुनियांव में आठ, मिठवल, नौगढ़ व शोहरतगढ़ में छह-छह, इटवा में नौ, बढ़नी में तीन पंचायत सहायक शामिल हैं। नोटिस प्राप्त पंचायत सहायकों में हड़कंप है और वे अपने स्तर से कार्य गति बढ़ाने में जुट गए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध आगे विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृतकों और दोहरे पंजीकरण को हटाने तथा त्रुटियों को सुधारने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासिनक अमला इस प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी