Siddhart Nagar News: एसटीपी से साफ होगा राप्ती नदी में गिर रहा गंदा पानी
Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में बांसी नगर पालिका क्षेत्र में जल प्रदूषण के समाधान के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव भेजा गया है। एसडीएम ने राप्ती नदी में गिर रहे गंदे पानी के स्रोतों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की दिशा में निर्देश दिए। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी आदेश दिए गए।

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बांसी नगर पालिका क्षेत्र में जल प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का प्रस्ताव भेजा गया है जिससे नगर के गंदे पानी को शोधित किया जा सकेगा। राप्ती नदी में गंदा पानी गिर रहा है। एसडीएम बंसी विश्वमित्र सिंह ने राप्ती नदी में नाले से गिर रहे गंदे पानी और पूर्व में प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम पोखरे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने निर्देश दिए कि कृत्रिम पोखरे की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए। जिससे गणेश प्रतिमा विसर्जन को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
मेले के दौरान गड्ढे में एकत्र हुए कचरे को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश भी जारी किए गए।राप्ती नदी में सीधे गिर रहे नाले के गंदे पानी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले गंदे पानी के निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


