Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSSB Foils Attempt to Smuggle Minor Girl to Nepal at Border Checkpoint
धोखा से नेपाल ले जाई जा रही किशारी बरामद, युवक भी धराया

धोखा से नेपाल ले जाई जा रही किशारी बरामद, युवक भी धराया

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - धोखा से नेपाल ले जाई जा रही किशारी बरामद, युवक भी धरायाधोखा से नेपाल ले जाई जा रही किशारी बरामद, युवक भी धरायाधोखा से नेपाल ले जाई जा रही किशारी बरामद

Aug 26, 2025 06:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी की 50 वीं बटालियन के जवानों ने चेकपोस्ट बढ़नी पर एक लड़की को अपने साथी नेपाल लेकर जा रहे युवक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। कार्यवाही के लिए एएचटीयू को सौंप दिया। एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक देवाशीष राय ने बताया कि सोमवार सुबह एक किशोरी को एक युवक भारत से नेपाल जाने की फिराक में था। पिलर संख्या 567/1 के नजदीक भारत-नेपाल बार्डर के नजदीक चेकपोस्ट के पास जवानों को एक किशोरी एक युवक के साथ नजर आई। जवानों ने उसे रोक कर पूछताछ की। लड़की नाबालिग है। युवक उसे घर ले जाने के बहाने गुमराह करके नेपाल लेकर जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लड़की को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वह नेपाल में ले जाई जा रही है। पकड़ा गया युवक इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। किशोरी संतकबीर नगर जिला के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। एसएसबी की टीम ने दोनों को अग्रिम कार्यवाही के लिए एएचटीयू की टीम को सौंप दिया है।