बॉर्डर से एसएसबी, सिविल पुलिस की पैदल गश्त

Apr 09, 2026 02:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और सिविल पुलिस ने पैदल गश्त की। सुरक्षा जवानों ने संदिग्धों पर नजर रखी और लोगों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया। खुली सीमा के कारण गैर परंपरागत मार्गों से आना-जाना होता है। लोगों से अपील की गई कि संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करें।

बॉर्डर से एसएसबी, सिविल पुलिस की पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर। नेपाल बॉर्डर के सीमाई इलाके में एसएसबी और सिविल पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। लोगों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया। ककरहवा बॉर्डर पर पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा जवानों ने संदिग्धों पर नजर बनाए रखी। गैर परंपरागत मार्गों से आने वालों से पूछताछ की। खुली सीमा होने से दोनों देशों का गैर परंपरागत मार्गों से आना जाना लगा रहता है। लोगों से संवाद कर अपील की अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।