बालक वर्ग में सत्यम और बालिका में सोनी बनी चैंपियन

Feb 19, 2026 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - 18 एसआईडीडी 06: नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

बालक वर्ग में सत्यम और बालिका में सोनी बनी चैंपियन

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम में बुधवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से आयोजित खेल महोत्सव का समापन एसडीएम विवेकानंद मिश्र व नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण के साथ किया। बालक वर्ग में चैंपियन का खिताब बीए प्रथम वर्ष के सत्यम यादव और बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनी को हासिल हुआ। खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन 100 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सत्यम यादव बीएप्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान मोनू बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर महेश शर्मा बीए तृतीय वर्ष रहे। इसी तरह 100 मीटर छात्रा वर्ग में सोनी बीए प्रथम वर्ष प्रथम, सोनी तृतीय वर्ष द्वितीय, रोशनी गौंड़ बीएससी प्रथम वर्ष तीसरे स्थान पर रहीं।

भाला फेंक में प्रथम स्थान मोनू चौधरी (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान सुजीत यादव (बीएससी द्वितीय वर्ष) व तृतीय स्थान रमेश यादव (बीए तृतीय वर्ष) रहे। 1500 मीटर दौड़ में विनय कुमार मौर्य (बीए द्वितीय वर्ष) प्रथम, अभिनव तिवारी (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय व जितेंद्र मौर्य (बीए द्वितीय वर्ष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अन्नू (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान ममता (बीएड प्रथम वर्ष) व तृतीय स्थान सोनी (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। दो दिवसीय खेल महोत्सव के समापन पर एसडीएम विवेकानंद मिश्र व नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो.मुकेश कुमार, खेल अधीक्षक डॉ.एके सिंह, डॉ.धर्मेंद्र सिंह, डॉ.अमित सिंह, पंकज सिंह, शमसीरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।