
एसआईआर शुरू, बीएलओ घर-घर बांटे गणना पत्रक
संक्षेप: Siddhart-nagar News - 04 एसआईडीडी 09: बिस्कोहर के बूथ संख्या 19 पर मंगलवार को बीएलओ संगीता देवी मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर उनमें गणना पत्रक वितरित की
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो गई। कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं और सूची में दर्ज नामों की पुष्टि कर रहे हैं। बिस्कोहर के बूथ संख्या 19 पर बीएलओ संगीता देवी मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे गणना पत्रक को समय से भरकर जमा करें ताकि नामों के सत्यापन और संशोधन की प्रक्रिया में किसी को असुविधा न हो। एसडीएम इटवा कुणाल ने बताया कि फार्म भरने का अभियान चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा।

विधानसभावार पहली मतदाता सूची नौ दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आठ जनवरी तक दावा और आपत्तियां ली जाएंगी। सुनवाई और सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को जारी होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर नए फॉर्म में विवरण भरा जाएगा। जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




